आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम विजईपुरवा गजसिंहपुर निवासी सरोज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण घर चढ़कर आये तथा पीड़िता को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।बीच बचाव कराने पहुँची पीड़िता की बहन सोनी सिंह महिला की भी विपक्षियों ने पिटाई कर दी।तथा जाने से मारने की धमकी भी दिये है।
थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर विजईपुरवा गजसिंहपुर निवासी राजेन्द्र सिंह,मंजू सिंह, कालिया सिंह एवं केसई सिंह के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment