Aug 11, 2023

पकड़ा गया रेप का आरोपी इबरार




गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त- इबरार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया था तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मो0 इबरार पुत्र मो0 आबिद नि0 डफालीपुरवा फटपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-514/23, धारा 452,323,342,376,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।     

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।

No comments: