गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक
12.08.2023 को दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त-इदरीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी अकरम अली पुत्र मकसूद नि0 ग्राम सहिवरा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. इदरीश पुत्र साकिर अली नि0 जमुनही थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-207/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम।

No comments:
Post a Comment