Aug 7, 2023

पाकिस्तान से चित्रकूट पहुंचा हिंदू परिवार, बयां किया दर्द,कहा होता है जुल्म

 


लखनऊ - यूपी के चित्रकूट में पाकिस्तान से पहुंचे दो हिंदू परिवार  चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों परिवार‌ के 15 लोगों ने यहां संग्रामपुर गांव में शरण ली है। ये सभी एक स्वयंसेवी संस्था के आश्रय में रह रहे हैं। इन लोगों के बारे में पुलिस को  जानकारी मिली तो पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर पुलिस और एलआईयू उप अधीक्षक अनुज मिश्र गांव पहुंच कर दोनों परिवारों से घंटों जानकारी ली।पाकिस्तान से आये ये सभी हिंदू संग्रामपुर के रहने वाले कमलेश कुमार पटेल साथ यहां पहुंचे हैं। कमलेश एक स्वयंसेवी संस्था चलाते हैं। कमलेश ने फौरी तौर पर पाकिस्तान से आये दोनों हिंदू परिवारों को रहने की व्यवस्था कराई। गांव में इन्हें देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। देखते ही देखते पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। पुलिस ने कमलेश से भी पूछताछ शुरू की है ।

पाकिस्तान से आये हिंदुओं ने बताया कि वे सभी कराची के खैरपुर के रहने वाले हैं।

No comments: