करनैलगंज/गोंडा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सुबह सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरसड़ी निवासी मनोज सिंह उम्र करीब 37 वर्ष पुत्र हरिशंकर सिंह मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहे थे तभी विद्युत करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए,आनन फानन में उन्हे परसपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मनोज की अभी दो साल पहले शादी हुई थी। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

No comments:
Post a Comment