Jul 29, 2023

परसपुर / गोंडा : शहादत ए कर्बला दसवीं मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही अकीदत व शिद्दत के साथ शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न



परसपुर / गोंडा :  परसपुर कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में शनिवार को शहादत ए कर्बला मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही अकीदत व शिद्दत से मनाया गया शनिवार को दोपहर बाद विभिन्न चौक पर इबादत के उपरांत ताजिया का जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला इस दौरान चप्पे-चप्पे पर शांति सुरक्षा के मद्देनजर भरपूर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी रही है परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह व अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज राय के नेतृत्व में पुलिस मय फोर्स के साथ उपनिरीक्षक समेत महिला पुरुष आरक्षी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे हैं । 

 परसपुर कस्बा में साईं तकिया , नौशहरा , नई बस्ती कॉलोनी एवं   अंजही व गाड़ी बाजार शान नगर का जुलूस सबल सिंह चौक पहुंचा जहां पर इकट्ठा होकर मोहर्रम ताजिया का जुलूस मुख्य चौराहे के तरफ बढ़ा। फिर सीबीएन मार्ग से होकर शाम करीब चार बजे राजपुर में आटा परसपुर की सीमा पर परंपरागत जुलूसों का मिलान हुआ जिसके बाद ताजिएदार अपनी-अपनी ताजिया लेकर कर्बला पहुंचे और अकीदत के साथ इबादत किया और गमगीन माहौल में बारिश के मौसम में ताजिया दफन किया ।  ढोल तमाशा के साथ मातम करते हुए ताजियादारों ने या हुसैन के नारे लगाए 

कर्बला की फोटो

 इस दौरान जुलूस एवं कर्बला के मेला में काफी भीड़ उमड़ी । बनवरिया , कटैला सकरौर , पसका, अकोहरी , कुड़ियांव , डेहरास , भौरीगंज , धनौरा परसपुर समेत विभिन्न गांव में ताजिया का जुलूस निकला और शांति सुरक्षा के साथ प्रत्येक जगह मोहर्रम कर्बला का मेला संपन्न हुआ इस दौरान हजरत हुसैन के दीवानों ने हसन हुसैन की शहादत के गमों में लवरेज होकर मातम किया ।



माना जाता है कि इस्लाम धर्म के संस्थापक रसूल खुदा हजरत मोहम्मद साहब के नवाजे हजरत हुसैन की इराक के कर्बला में जुल्फी सितमगर यजीद से जंग हुई थी इसी जंग में हजरत हुसैन समेत परिवार के 72 लोगों ने जान की कुर्बानी दे दी । किंतु जुल्मी यजीद के आगे सिर नहीं झुकाया । बूढ़े बच्चे और औरतों ने चहेते नाना जान और रसूल खुदा के दीन को बचाने के लिए लाखों की तादाद में मौजूद यजीदी लश्कर से जंग करते हुए शहादत दिया था जिसके गम व याद में यह मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें जुलूसों के अलावा अजादारी के साथ-साथ ताजिए जारी भी की जाती है

No comments: