Jul 30, 2023

अस्थायी पुलिया से ही निकाली तजियादारो ने ताजिया

अस्थायी पुलिया से ही निकाली तजियादारो ने ताजिया

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहंगपुर में नहर की पुलिया न होने की वजह से क्षेत्रियजनों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि मुहर्रम त्यौहार के दौरान सहजौरा गाँव मे रखी जाने वाली ताजिया उसी नहर के रास्ते से होकर लोहंगपुर अंदुपुर मार्ग पर बने कर्बला में दफनाई जाती है।आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार मिश्रा के विशेष सहयोग व ग्रामवासियों के परिश्रम से बाँस बल्ली व पटरों के द्वारा अस्थायी पुलिया के निर्माण कराया गया। जिस पर से ही सहजौरा गाँव के तजियादारो ने सभी ताजिया को जान जोखिम में डालकर उसी पुलिया पर से पार कर कर्बला पहुँचायी गई।जहाँ पर तजियादारो के द्वारा सभी ताजिया को दफनाया गया।

No comments: