Jul 26, 2023

बहराइच: डायट पयागपुर में माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 बहराइच: डायट पयागपुर में माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी गणित और विज्ञान को रोचक तरीके से पढ़ाने की बारीकियां।


बहराइच,  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर बहराइच में बुधवार को शिक्षक संदर्शिका आधारित कक्षा 9 व 10 के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विज्ञान एव गणित विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। 24/07/2023 से 26/07/2023 तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षको ने आईसीटी के माध्यम से शिक्षण की चुनौतियो को कैसे कम किया जा सकता है तथा वर्तमान परिदृश्य में छात्रो को गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर अपने विचार विमर्श हुआ।


प्रशिक्षण के समापन सत्र में डायट प्राचार्य उदयराज द्वारा प्रतिभागी शिक्षको का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें कक्षा में पूर्ण मनोयोग से शिक्षण करने को प्रेरित किया।


प्रशिक्षण में वक्ताओं के द्वारा विज्ञान और गणित विषय को कैसे रुचिकर बनाएं, पाठ आधारित प्रश्न बैंक बनाने, लर्निग आउट कम आधारित कक्षा संचालित करने के सुझाव दिए गए। संदर्भदाता कृति चौरसिया (प्रवक्ता ) डा० विजया भारती राजपूत (प्रवक्ता) तथा गोविन्द किशोर ( प्रवक्ता ) द्वारा विज्ञान के शिक्षण की पद्धतियां, सुरभि शर्मा (प्रवक्ता), दशरथ यादव (डायट प्रवक्ता), डा0 रविंद्र सिंह ने अभिनवं तरीके से गणित की कठिन अवधारणाओ पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण प्रभारी संगीता की मौजूदगी में उप शिक्षा निदेशक उदय राज के हाथों प्रथम बैच के प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण हुआ।

No comments: