Jul 26, 2023

चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 5.50 किलोवाट की किर्लोस्कर मोटर बरामद

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी करने के आरोपी अभियुक्त राहुल चौहान उर्फ झिन्नकू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद किर्लोस्कर मोटर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने बभनान चीनी मील में चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी रामजी सिंह असिस्टेंट सिक्योरिटी द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राहुल चौहान उर्फ झिनकू पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद नि0 ग्राम बभनीखास थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-215/23, धारा 379,411 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद मोटर किर्लोस्कर।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: