Jul 26, 2023

जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सट्टेबाजों/जुआरियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम खोरहंसा रमेश कहार के तालाब के पास से जुआ खेलते 04 अभियुक्तों-01. जमी सिद्दकी, 02. शाकिब, 03. राजू खान, 04. रिजवान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व फड से 530 रूपये व जामातलाशी के दौरान 1380 रू0 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात में जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. जमी सिद्दीकी पुत्र कदर सिद्दीकी निवासी ग्राम खोरहंसा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
2. शाकिब पुत्र नौशाद निवासी ग्राम खोरहंसा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
3. राजूखाँन पुत्र शमीउल्ला खान निवासी ग्राम खोरहंसा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
4. रिजवान पुत्र अरमान निवासी ग्राम खोरहंसा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 391/2023 धारा 13 जुआ अधि0  थाना को०देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी कर्ता टीम-
उ0नि0 अर्जुन सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: