Jul 26, 2023

मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरो/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मोबाइल चोर अभियुक्त आमिर उर्फ फैशल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 02 अदद मोबाइल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 25/26.07.2023 की रात्रि कुसुमा हाॅस्पिटल गोण्डा से वादी साबिर पुत्र ताज मोहम्मद जमथरा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा का मोबाइल फोन चोरी किया था। गिरफ्तार अभियक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आमिर उर्फ फैशल पुत्र आजाद नेता नि0 चौक  बलरामपुर बड़े पुल के पास जनपद बलरामपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-625/23, धारा 380,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद रियल मी मोबाइल।
02. 01 अदद वीवो मोबाइल।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 डी0पी0 गौतम मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: