गोण्डा - जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटरा बाजार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अरुण कुमार सिंह ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता फैल रही है। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर ने कहा कि शासन व निदेशालय के निर्देश पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जाना है, आज उक्त के क्रम में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,साथ ही यह भी बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सरकार की महत्वाकांक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का उत्थान है। उन्हें शिक्षित बनाकर समाज से जोड़ना है। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने महिलाओं व अन्य लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी,साथ ही यह भी बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 11 बच्चियों को हिमालया बेबी किट कपड़ा व तौलिया वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव, एम0ओ0आई0सी0 डॉ0 इंदु राणा बीसीपीएम धनिक राय, डब्ल्यू आईबी शशिलता आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment