Jun 25, 2026

शिक्षकों की लंबित समस्याओ के निस्तारण हेतु आयोजित हुई बैठक

 शिक्षकों की लंबित समस्याओ के निस्तारण हेतु आयोजित हुई बैठक 

बहराइच: जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी कार्यालय पर बीएसए आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बुधवार कों जनपदीय शिक्षकों की लंबित बिभिन्न समस्याओ व विभागीय समस्याओ के निराकरण कों लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों नें विभागीय समस्याओ,विभागीय कार्यों के सरलीकरण तथा लंबित मामलों के निस्तारण कों लेकर अपने-अपने सुझाव रखें।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र नें एक दिवसीय बाधित बेतन,लंबित चयन वेतनमान, वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति, अवशेष एरियर, स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, समायोजन, अर्जित व मातृत्व अवकाश, पेंशन ग्रेच्युटी जैसी अन्य समस्याओ पर प्रमुखता से अपनी बात पटल पर रखा व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की मांग की।बीएसए आशीष कुमार सिंह नें कहा कि जनपद में शिक्षा की व्यवस्था कों बेहतर बनाने और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी पक्षो के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों कों भरोसा दिलाया कि अध्यापकों की समस्याओ के समाधान के लिए सकारात्मक और व्यावहारिक पहल की जायेगी। इस मौक़े पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला महामंत्री उमेशचंद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला मंत्री धनंजय पाण्डेय उपस्थित रहे।

No comments: