Jul 26, 2023

क्षेत्राधिकारी के आदेश पर एक महिला सहित तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्षेत्राधिकारी के आदेश पर एक महिला सहित तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम मोहना निवासिनी रेशमा पत्नी सद्दाम की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।उन्होंने आरोप लगाया है कि विगत 19 अप्रैल 2023 को शाम 6 बजे उसके खेत मे लगा बेर का हरा पेड़ विपक्षीगण जबरन काटने लगे।मना करने पहुंची पीड़िता से विपक्षीगण आमादा फौजदारी हो गये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये बभद्दी भद्दी गाली देकर मुक्का थप्पड़ से पिटाई कर दी।
      इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी के आदेश एवं पीड़ित महिला के तहरीर पर रसीद खां, साबित खां, एवं किस्मतुल के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

No comments: