Jul 26, 2023

खेत में काम करते वक्त लापता हुई नाबालिक छात्रा,,दूसरे दिन नहर में मिला शव, मचा हड़कंप

 


करनैलगंज/ गोण्डा - नहर में मिला 11 वर्षीय बालिका का शव स्वजनों  में मचा हड़कंप।थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बरवालिया कुर्मी के मजरा लाला पुरवा निवासी कक्षा पांच की छात्रा मनीषा 11 वर्षीय पुत्री मंगल का शव गांव के पास नहर में मिलने से स्वजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वह 25 जुलाई को सुबह 7:00 बजे खेत में धान की रोपाई करने को कह कर गई थी पर दोपहर 12:00 बजे तक घर लौट कर नहीं आयी जिसपर स्वजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को उसके पिता द्वारा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना की तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। मामले में क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज नवीना शुक्ला ने बताया कि नहर में बालिका का शव मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर और परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments: