Breaking












Jun 6, 2023

‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत प्रभावी पैरवी से दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्ता को हुई 10 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹ 05,000/- के अर्थदण्ड की सजा

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी करायी गई जिसके फलस्वरूप दहेज के लिये हत्या करने के आरोपी अभियुक्ता को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹ 05,000/-  के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।
         थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत दहेज हत्या जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे वादी की तहरीर पर थाना छपिया पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्ता 01. हसरतुन्निशा पत्नी मो0 फारूख निवासी सब्बनजोत थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना छपिया के पैरोकार हेड कांस्टेबल भोला के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्ता को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोण्डा ने 10 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹ 05,000/-   हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
 
अभियुक्ता का नाम पता-
01.  हसरतुन्निशा पत्नी मो0 फारूख निवासी सब्बनजोत थाना छपिया जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 180/2020, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: