Breaking







Jun 8, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

  पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना उमरीबेगमगंज के उ0नि0 मुरारी सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त हिमाचल चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. हिमाचल चौहान पुत्र रक्षाराम चौहान निवासी ग्राम दानपुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-195/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर ।

गिरफ्तारकर्ता-
01. उ0नि0 मुरारी सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: