Breaking







Jun 8, 2023

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त राजन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी रामू गोस्वामी पुत्र जग प्रसाद गोस्वामी नि0 गुमदहा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा की पत्नी को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे पीड़िता आहत में आकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजन गोस्वामी पुत्र विनोद गोस्वामी नि0 गुमदहा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 251/2023 धारा 306 भा0द0वि0 थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: