May 3, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना छपिया के उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त गुरुदेव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गुरुदेव पुत्र वीरे निवासी ग्राम हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 2 कस्बा व थाना हरैया जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-126/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: