Breaking


May 3, 2023

श्रीरामजानकी इण्टर कालेज में स्थापित पिंक बूथ का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

 श्रीरामजानकी इण्टर कालेज में स्थापित पिंक बूथ का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण  

बहराइच । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक नगर निकाय नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा तथा नगर पंचायत रूपईडीहा, मिहींपुरवा, रिसिया, पयागपुर, कैसरगंज व जरवल में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया। महिला सशक्तिकरण को समर्पित पिंक बूथों की विशेषता यह है कि यहॉ पर तैनात पोलिंग पार्टियों में सभी कार्मिक महिला होंगी। इसके अलावा पिंक बूथों विशेष रूप श्रृंगार भी किया गया। निकायवार स्थापित नगर पालिका परिषद बहराइच में बूथ संख्या 07 महिला महाविद्यालय सिविल लाइन, नानपारा में बूथ संख्या 22, प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात, नगर पंचायत जरवल में बूथ संख्या 15, प्राथमिक पाठशाला रानीताल, कैसरगंज बूथ संख्या 14, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कैसरगंज, पयागपुर बूथ संख्या 17, संविलियन विद्यालय डायट परिसर, रिसिया बूथ संख्या 04, चन्द्रशेखर मेमोरियल श्यामदेवी बालिका इण्टर कालेज, मिहींपुरवा बूथ संख्या 05, सर्वोदय इण्टर कालेज तथा रूपईडीहा बूथ संख्या 10, श्रीरामजानकी इण्टर कालेज को पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ के लिए 16 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत रूपईडीहा अन्तर्गत श्रीरामजानकी इण्टर कालेज बूथ संख्या 10 में स्थापित पिंक बूथ का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल रण विजय यादव ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुण् मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  

                 

No comments: