Breaking





Apr 29, 2023

सूडान में फंसे व्यक्ति को प्रशासन ने सकुशल पहुंचाया घर

सूडान में छिड़े गृह युद्ध में  जनपद गोण्डा के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सुहेलवा बजाज चीनी मिल के रहने वाले अजय गुप्ता  कई दिनों से वहां फंसे हुए थे। भारत सरकार के सफल प्रयास से अजय को सकुशल भारत लाया गया है। अजय के सूड़ान से सही सलामत वापस आने के बाद परिवार में काफी खुशी का महौल है। वहीं अजय का कहना है कि वह भारत सरकार का और खास तौर पर पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।   
      वहीं बताते चलें कि  जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार के निर्देशानुसार जिला आपदा विशेषक राजेश श्रीवास्तव ने उनका जनपद में स्वागत कर उनको सकुशल घर पहुंचाया।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: