Breaking






Apr 30, 2023

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में विधायक ने की दो जनसभाएं

 


करनैलगंज/गोण्डा - निकाय चुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी को जिताने लिए क्षेत्रीय विधायक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं,लोगो का मानना है कि शायद वह इतनी मेहनत अपने विधानसभा चुनाव में भी नहीं किए। इसी क्रम में शनिवार को विधायक अजय सिंह ने करनैलगंज में आयोजित दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत पैदल चलकर कई लोगो से मुलाकात की,और भाजपा प्रत्याशी रामलली के लिए आमजन से समर्थन मांगा।


इस दौरान उन्होंने सकरौरा गज्जूपुरवा और ईदगाह में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उनके साथ प्रत्याशी पति रामजीलाल मोदनवाल,सत्य प्रकाश तिवारी,पुनीत सिंह,अमन सिंह, अमित सिंघानिया, शंकर प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह मसोलिया , उपेंद्र मिश्रा पप्पू,, पराग दत्त गुप्ता प्रधान सकरौरा ग्रामीण, रानू पाण्डेय, पिंटू मिश्रा, सिद्धनाथ दुबे, अप्पू मोदनवाल सनिल गुप्ता, जोगिंदर सिंह जानी, नीरज वैश्य सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

No comments: