पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। जिसके क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 24.04.2023 को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना करनैलगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0- 147/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजेश पुत्र स्व0 रक्षाराम निवासी ग्राम उड़िया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
अभियोग-
01. मु0अ0सं0-147/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोंडा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment