जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-22 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
20 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वालो, वारण्टियों व असामाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे ’’धरपकड़ अभियान’’ में थाना को0 नगर पुलिस ने 07, थाना खरगूपुर पुलिस ने 03, थाना खोड़ारे पुलिस ने 01, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 01, थाना मनकापुर पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 01, थाना करनैलगंज पुलिस ने 02 व थाना परसपुर पुलिस ने 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
187 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद, 13 अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वालो, वारण्टियों, अवैध शराब के निष्कर्षण बिक्री/परिवहन एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे ’’धरपकड़ अभियान’’ में थाना इटियाथोक पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 ली0, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0 व थाना मनकापुर पुलिस ने 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
02 अदद नाजायज चाकू बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वालो, वारण्टियों, अवैध शराब के निष्कर्षण बिक्री/परिवहन एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे ’’धरपकड़ अभियान’’ में थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त भरत लाल पुत्र रामपाल नि0 दीनपुरवा मौजा रामापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू व थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त बबलू पुत्र रामलाल नि0 परसन पुरवा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment