पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा आकाश तोमर ने नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गंगादीन नहर पुलिस के पास से अभियुक्त मुमताज अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मुमताज अहमद पुत्र गुलाम रसूल नि0 ग्राम गंगादीनपुरवा मौजा वीरपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-200/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तार कर्ता-
01. हेड का0 अखिलेश्वर शर्मा।
02. का0 सेवक राम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment