लखनऊ- प्रदेश के 10 जिलाधिकारी सबसे फिसड्डी साबित हुए,10 जिलों के जिलाधिकारियों का सबसे प्रदर्शन खराब पाया गया। फरियादियों की समस्या न सुनना इन अफसरों को भारी पड़ सकता है। बलरामपुर,गाजीपुर,मिर्जापुर डीएम का खराब प्रदर्शन, वाराणसी, जौनपुर,एटा डीएम का भी खराब प्रदर्शन पाया गया। अयोध्या कन्नौज डीएम का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा, संतकबीरनगर,सिद्धार्थनगर DM का भी प्रदर्शन अच्छा नही रहा। मुख्य सचिव ने इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।माना तो यह जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस कप्तानों की भी लिस्ट है। आईजी आरएस पर आई शिकायतों का निस्तारण न अफसर नहीं कर पा रहें हैं। कमिश्नर,एसएसपी,एसपी की लिस्ट भी जारी हुई है। इनमें कानपुर नगर,गोंडा,कानपुर देहात पुलिस का प्रदर्शन भी खराब है। सुल्तानपुर, सीतापुर, अमेठी एसपी का भी प्रदर्शन खराब है। कुशीनगर, बांदा, उन्नाव, बहराइच एसपी का प्रदर्शन खराब है। प्रदेश में खराब प्रदर्शन करने वाले 5 मंडलायुक्त भी हैं, प्रयागराज, आजमगढ़, मिर्जापुर मंडलायुक्त का प्रदर्शन खराब, गोरखपुर, वाराणसी मंडलायुक्त का प्रदर्शन भी निराशाजनक पाया गया। शासन की योजनाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले नगर आयुक्त, सहारनपुर, कानपुर, मेरठ नगर आयुक्त का प्रदर्शन खराब रहा। इसी तरह अन्य कई अफसर भी शासन के निशाने पर हैं।
Apr 7, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment