पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त प्रमोद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 519 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रमोद पुत्र बाबूलाल निवासी पिसैयया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-130/2023, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 519 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अश्वनी कुमार दूबे मय टीम थाना कौडिया गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment