पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अल्लीपुर बाजार जाने वाले रास्ते से अभियुक्त मोहित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 105 गोली अल्प्राजोलम बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मोहित पुत्र बुधई नि0 सगरागढ सीतारामपुर ग्रन्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-64/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 105 गोली अल्प्राजोलम।
गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 प्रेमानन्द मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment