Breaking






Mar 16, 2023

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला को पुलिस ने मुम्बई से किया सकुशल बरामद





 गोंडा-दिनाकं 15.03.2023 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय के समक्ष पेश होकर अपने बेटी कि हत्या कर फेक देने की आशंका के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके सम्बन्ध में दिनाकं 11.03.2023 को थाना उमरीबेगमगंज में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर महोदय द्वारा थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व सर्विलास टीम की सयुक्त टीम गठित कर गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश दिये थे।

 आज दिनाकं 16.03.2023 को थाना उमरीबेगमगंज व सर्विलास सेल की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सुरागरसी -पतारसी करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुमशुदा महिला का लोकेशन मुम्बई के गोरेगांव का होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय के निर्देशानुसार हवाई यात्रा कर 12 घण्टे के अन्दर गुमशुदा महिला को सकुशल मुम्बई के गोरेगाँव से बरामद किया गया। बरामद गुमशुदा महिला को नियमानुसार उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। महिला से मिलकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। पुलिस के उक्त मानवीय कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना की जा रही है।


बरामदकर्ता टीम


01. उपनिरीक्षक श्री विनय कुमार पांडेय।

02. महिला कांस्टेबल चंदा विश्वकर्मा।

No comments: