Mar 20, 2023

श्रीमद भागवत कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर

विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत सुभागपुर श्री दुर्गा मानस मन्दिर प्रांगण में विगत १३मार्च से चल रही श्रीमद्भागवत भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान श्री बद्रीविशाल पांडेय (पूर्व प्रधान) जी के यहां अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पं० राजकिशोर तिवारी (राधे भइया) जी ने सप्तम् दिवस की कथा में भगवान कृष्ण के अन्यान्य विवाहों की चर्चा की और भगवान के पुत्रों की चर्चा करते हुए सन्तों का अपमान करने के कारण यदुवंश के पतन की कथा की अति सुन्दर व्याख्या की एवं सुदामा चरित्र की कथा कहते हुए बहुत ही दिव्य भक्ति मय माहौल बना दिया। ब्राह्मण के गुणों का दिव्य वर्णन किया। कथा के विश्राम के पहले आचार्य शुकदेव जी पूजन एवं परिक्षित मोक्ष की कथा का अद्भुत वर्णन किया। कथा में निकटवर्ती क्षेत्र एवं दूर दराज के अनेको गांवों से आये श्रोताओं से कथा पंडाल खचाखच भरा रहा, कथा विश्राम पर बहुत ही सुन्दर दीपयज्ञ का आयोजन किया गया
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: