Mar 9, 2023

कर्नलगंज: होली मिलन समारोह कल,विधायक अजय सिंह होगें मुख्य अतिथि

करनैलगंज/गोण्डा - शुक्रवार को करनैलगंज गाड़ी बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें कई गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया गया है। नगर के मशहूर व्यवसाई अमित सिंघानिया के संयोजन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को गाड़ी बाजार (पड़ाव) करनैलगंज में आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त जानकारी अमित सिंघानिया द्वारा देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल होगें। 

|||

No comments: