Breaking





Feb 9, 2023

द्वारचार पर जा रही बारात को बेकाबू तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत।

मेरठ के जानी इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बागपत रोड के बाफर गांव की एक शादी में तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर बारातियों को रौंदती चली गई। इस हादसे में दूल्हे के दो चचेरे भाईयों समेत 3 की दर्दनाक मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल बताए जा रहे हैं।
जानी इलाके के गांव सिसाला खुद में प्रभात चौधरी का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। किठौली गांव के धीर सिंह की बेटी प्रिया से प्रभात की शादी का कार्यक्रम बाफर स्थित विवाह मंडप में हो रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे विवाह मंडप के सामने ही द्वारपूजा चल रही थी। बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान, मेरठ की ओर से आई तेज रफ्तार मारुति ईको कार आयोजन में घुस गई और बारातियों को कुचल दिया।

भगदड़ जैसे हालात, फिर चीख-पुकार मची इस हादसे में 6 से ज्यादा बारातियों को चोट आई है। जबकि दूल्हे के ताउ के बेटे विकास और चाचा के बेटे वरुण की मौत हो गई। दोनों सिसौला खुर्द के रहने वाले थे। बारात में भगदड़ जैसे हालात बन गए। चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित लोगों ने टक्कर मारने वाले कार चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जानी थाना प्रभारी ने बताया तीसरे मृतक का नाम महेंद्र है वह दूल्हे का रिश्तेदार है। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था।

No comments: