Breaking






Feb 12, 2023

भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।

भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी की बैठक रविवार का आयोजन निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया ,जिसमे बतौर मुख्य अतिथि करनैलगंज विधानसभा के विधायक अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अथिति जिलामंत्री संदीप सिंह उर्फ मोनू रहे।भाजपा मंडल कार्यकारिणी की सत्र के अंतिम बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी सभी बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुभारंभ भाजपा विधायक अजय सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
   उक्त बैठक का संचालन राम कुमार पाण्डेय द्वारा बहुत ही सुचारू रूप से किया गया।
    इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी की प्रगति में अपना योगदान कर रहे है।कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा लगन व त्याग से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है कि जो मुझ जैसे एक सामान्य परिवार में जन्मे व्यक्ति को आज इस मुकाम पर पहुँचा दिया।कार्यक्रम के अंत मे भाजपा मंडल परसपुर के मंडल अध्यक्ष डॉ0 शिव प्रकाश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।
       इस अवसर पर डॉ0 एसपी सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी,महामंत्री प्रदीप तिवारी,इतेंद्र सिंह गुड्डू,विजय सिंह,
सन्त बहादुर उर्फ पिंकू सिंह पसका,विनोद कुमार उर्फ गुड्डू सिंह मलांव,कुँवर बहादुर सिंह बनुआ,सूरज सिंह अकोहरी,सतीश मिश्रा,रमेश भदौरिया,राम सिंह,अजीत सिंह,कुलदीप सिंह,नागेंद्र सिंह,मनीष शुक्ला,संदीप तिवारी, सीपी सिंह,देवता प्रसाद,बबलू सिंह,अनुज सिंह,कुँवर बहादुर सिंह प्योली,सत्यकुमार पाठक,अमरेंद्र सिंह,नितिन राठौर,मनोज सिंह, अभय सिंह,ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, समेत सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

No comments: