Breaking












Feb 17, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी -प्रेमिका का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी।

कानपुर के एक फ्लैट में प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले हैं। लड़की का विवाह 26 फरवरी को होना था। जबकि युवक पहले से शादीशुदा था। परंतु अपनी पत्नी और  पुत्री से अलग हो कर प्रेमिका के साथ शादी करना चाहता था। मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि युवक ने हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या किया है।

हालांकि पुलिस आत्महत्या और हत्या के बाद आत्महत्या दोनों ही विषयों पर जांच कर रही है। फ्लैट में  किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव पंखे और युवती का शव खिड़की की ग्रिल के सहारे फंदे से लटक रहा था। फोरेंसिक टीम ने पूरे कमरे की गहनता से जांच-पड़ताल करने के बाद फ्लैट को सील कर दिया गया है। ये पूरा मामला पनकी इलाके की अरावली हाउसिंग सोसाइटी का है। दोनों के शव गुरुवार देर रात मिले हैं। पनकी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रतनपुर के एक ही मोहल्ले में रहने वाले चौंतीस वर्षीय मोहन सिंह चौहान उर्फ मोनू का अपने से दस साल छोटी आरजू के साथ प्रेम संबंध थे। जिस पर लड़की के परिजन सहमत नहीं थे। दोनों का शव शताब्दी नगर की अरावली हाउसिंग सोसाइटी सी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर-16 में फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों शवों को शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

No comments: