Breaking





Feb 17, 2023

मुख्यमंत्री आवास पर बम की सूचना से हड़कंप,गहन जांच दस्ता पड़ताल में जुटा।

 लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास की सभी जगहों पर छानबीन की जा रही है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

बाद में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय में बम में मिलने की फर्जी सूचना दी गई थी। एक फर्जी कॉल के चलते पुलिस टीम ने जांच की थी। इसको लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बाद एक फोन से मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम प्लांट करने की सूचना आई थी। जिसके बाद लखनऊ मध्य की पुलिस टीम के साथ खुफिया तंत्र एवं जांच एजेंसी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

एहतियातन मुख्यमंत्री आवास के आसपास चेकिंग शुरू करने के साथ हर आने जाने वाले पर नजर रखनी शुरू कर दी गई। करीब एक घंटे की गहनता से पड़ताल के बाद बम न मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
 लखनऊ पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में करीब 2:30 बजे कॉल आई। कि मुख्यमंत्री आवास के रेजिडेंस के पास बम होने की सूचना है।

जिसके बाद पूरी पुलिस टीम, विशेष जांच दल से पूरे क्षेत्र को बेहद बारीकी से स्कैन कराया गया। अभी तक की सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, सर्विलांस अन्य माध्यम के तरीके से प्रयास किया जा रहा है। कॉल करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है।

No comments: