Breaking






Feb 21, 2023

अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रधान जी ने बिखेरा जलवा,जिले के अधिकारियो ने किया सम्मानित

 


करनैलगंज/गोण्डा - सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत बीते 17 से 19 फरवरी तक उड़ीसा राज्य मे गोण्डा की ग्राम पंचायत सर्वांगपुर के ग्राम प्रधान द्वारा अपने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को समस्त प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत कर जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अंतराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाग़ करने के उपरांत जनपद वापसी पर मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा ग्राम पंचायत सर्वागपुर के प्रधान उमापति त्रिपाठी को पुष्प  देकर स्वागत किया गया। और सतत विकास की प्रकिया को आगे बढ़ाने के उनका हौसला अफजाई किया।

No comments: