Breaking





Feb 14, 2023

बदमाशों का खौफ कायम, आवास के सामने से उपजिलाधिकारी की पत्नी से लूटी चेन।

 गाजियाबाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वसुंधरा क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उपजिलाधिकारी की पत्नी से लूटपाट कर लिया। वह मोहल्ले की दुकान से दूध लेकर लौट रही थी, अचानक से बदमाश आए और सोने की चेन लूटकर रफ़ूचक्कर हो गए। मामले में थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पीसीएस अधिकारी संजय सिंह वर्तमान में फर्रुखाबाद में नियुक्त हैं। वहां पर उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं उनकी पत्नी सुनीता सिंह अपने दो बेटों के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में रहती हैं। सुनीता सिंह सोमवार सुबह 11.28 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने के लिए गई थीं। वे दूध लेकर लौट रही थीं।
 रास्ते में सेक्टर-9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए । उनको घेर लिया। जब तक वह समझ पाती तब तक बदमाशों ने धक्का देकर सुनीता सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान वे जमीन पर गिर गईं। उनके हाथ से मोबाइल छूटकर दूर जाकर गिरा। बदमाश बड़ी आसानी से भाग गए। महज 5 सेकेंड में ये पूरा घटनाक्रम हुआ है 
सुनीता सिंह के पुत्र पौरुष सिंह ने लूटपाट की FIR दर्ज कराई है। ये पूरा घटनाक्रम आस-पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें दो बदमाश SDM की पत्नी को लूटते दिखाई दे रहे हैं। दोनों बदमाश पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है।

No comments: