Breaking






Feb 9, 2023

दस दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर निकला भव्य कलश यात्रा

बस्ती। जिला के रुधौली क्षेत्र स्थित गिरिनाग धाम रायठ में दस दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को गिरिनाग धाम से भव्य कलश यात्रा निकाला गया । कलश यात्रा में क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं सर पर कलश रख कत्तारबद्ध होकर चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान जयकरे के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।   

         कलश यात्रा गिरिनाग धाम से चलकर नकहा चौराहा होते हुए जोधीजोत से सेहुड़ा कला पहुंचा। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पोखरे से जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान पूर्व प्रधान चंद्रभान पांडे एवं हरीश चंद्र पांडे द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा वापिस गिरीनाग धाम पहुंचा। जहां पर मुख्य यजमान पं. कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ललिता त्रिपाठी ने कलश यात्रा का स्वागत किया। देर शाम को यज्ञ मंडल की स्थापना किया गया। इस मौके पर डीएन त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे, प्रफ्फूल त्रिपाठी मुकेश त्रिपाठी ध्रुव चंद चौधरी, अंजनी कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार जायसवाल कौशल कुमार, संजय पाण्डेय किशन सिंह यादव शामिल रहे।   

गिरिनाग धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

गिरिनाग धाम में 10 से 16 फरवरी तक श्री सर्वारिष्ट निवारण महायज्ञ होगा यज्ञाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री द्वारा किया जाएगा।

9 से 16 फरवरी तक प्रवचन का आयोजन होगा अवध धाम से आए कथावाचक सुरेश भारद्वाज द्वारा किया जायेगा। जो दो बजे दिन तथा शाम सात बजे से होगा।
10 से 17 फरवरी तकसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न संस्थानों के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।  

10 एवं 11 फरवरी को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सौजन्य से उमेश कनौजिया टीम आजमगढ़ के द्वारा धोबिया लोक नृत्य तथा लोक गायन प्रस्तुत किया जाएगा।
12 फरवरी को अयोध्या शोध संस्थान उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के सौजन्य से मन मन में राम संगीतमयी नाट्य प्रस्तुत होगी
13 और 14 फरवरी को राम यज्ञ टीम गोरखपुर द्वारा फरुवही लोकनृत्य व लोक गायन होगा।
15 फरवरी को सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारालोक गायन व भजन संध्या ओम प्रकाश मिश्रा की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।  

16 फरवरी भजन एवं भोजपुरी लोकगीत कार्यक्रम बृज किशोर दुबे गोरखपुर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।
17 फरवरी को नृत्य नाटिका सुमेष्ठा मित्रा टीम अयोध्या द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।
18 फरवरी को गिरिनाग धाम परिक्रमा होगा। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेले में झूला सर्कस सहित आदि व्यवस्था है।  

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: