Breaking






Feb 24, 2023

चोरी करने का 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का 02 बोरी में 97 किग्रा गेहूँ व 01 बोरी में 46 किग्रा चावल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0नगर गोण्डा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0स0 168/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये चोरी करने के अभियुक्तगण 01. रामबाबू पटेल 02. पीयुष उर्फ प्रत्युष पाण्डेय को चोरी के गेहूँ व चावल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण द्वारा नवीन गल्ला मण्डी गोण्डा में घुसकर गेहूँ, चावल, सरसों  आदि की चोरी किये थे। जिसके सम्बन्ध में सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समित गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना में संलिप्त 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राम बाबू पटेल पुत्र स्व0 दुखी राम निवासी वरना कल्याणगढ़ थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
02. पीयूष उर्फ प्रत्युष पाण्डेय पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी जानकीनगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 168/23 धारा 379, 411 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।

बरामदगी-
01. 02 बोरे में 97 कि0ग्रा0 गेहूँ  
02. 01 प्लास्टिक बोरी में 46 कि0ग्रा0 चावल

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 बब्बन सिंह मय टीम।

No comments: