Breaking





Feb 1, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त आलोक शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आलोक शुक्ला पुत्र श्रीकांत शुक्ला निवासी मुरली मौजा दतौली थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 062/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा

बरामदगी-
01. 1 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा

गिरफ्तार कर्ता--
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: