Breaking





Jan 24, 2023

बस्ती में इन्‍वेस्‍टर समिट में दिए गए स्वीकृति पत्र

बस्ती। उत्तर प्रदेश दिवस पर भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। खादी ग्रामोद्योग, कृषि, राजस्व, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा परिषद, पशुपालन, श्रम, गांधीआश्रम, आयुष विभाग, ग्लोबल समिट, कौशल विकास मिशन, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा बैंक, दुग्ध, पराग, फायर, महिला कल्याण, क्षेत्रीय गाधीआश्रम गोरखपुर द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।   

         यह प्रदर्शनी 26 जनवरी तक चलेगी। इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए डिस्टेलरी, मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल, फूड विवरेज, दुग्ध उत्पाद, एथनाल, स्‍प्रीट बनाने, इंडस्ट्री, चावल मिल,रजिस्टर बनाने, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रिक वर्क, मिल्क प्रोसेसिंग, आटो मोबाइल वर्क, फर्नीचर उद्योग, स्टीम राईस मिल उद्योग के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।  

बैंक अधिकारियों की जिम्मेदारी
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बस्ती अग्रगणीय सिद्ध होगा। व्यापारियों के साथ बैंक एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना करें। विधायक अजय सिंह ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा रामजानकी मार्ग, बभनान-गोण्डा मार्ग, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का आगामी वर्षो में विस्तार होने जा रहा है। अगले 10 साल में अयोध्या के साथ आसपास के क्षेत्र, देश-विदेश के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।  

उद्यमी दिखा रहे रुचि
मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि उद्योग विकास की धुरी है। मण्डल में 1500 करोड़ रूपए लक्ष्य के सापेक्ष 4400 करोड़ रूपए का एमओयू साईन हुआ है। इससे लगभग 33 हजार लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व उत्‍तर प्रदेश बिमारू राज्य की श्रेणी में जाना जाता था, अब कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, उद्यमी उद्योग स्थापना के लिए रूचि ले रहे है। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्योग स्थापना की सभी सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी।  

500 लोगों को मिलेगा रोजगार
बताया कि 500 करोड़ रूपए लक्ष्य के सापेक्ष 1850 करोड़ रूपए का एमओयू साईन हुआ है, जिससे 5500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। इण्डियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल, चेम्बर आफ इंडस्ट्री के अध्‍यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव एचएस शुक्ला, डा. राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह, उद्यमी, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।  


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: