Breaking





Jan 16, 2023

कर्नलगंज: ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह बिक्कू का असामयिक निधन!


 करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के के कुतुबपुर निवासी व तेज तर्रार ग्राम पंचायत अधिकारियों में से एक माने जाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह उर्फ बिक्कू सिंह का आज लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आज हर दिल आहत व दुखी है। मात्र 35 वर्ष की उम्र में तमाम सोहरत,यश और सम्मान कमाने वाले बिक्कू सिंह ने न जाने कितने गरीबों और असहायो की मदद की। करीब दस वर्ष तक विभाग में सेवा देने वाले आदित्य प्रताप सिंह वर्तमान में हलधरमऊ ब्लाक में तैनात थे। प्रत्येक व्यक्ति से अपनापन का रिश्ता निभाने वाले आदित्य प्रताप सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई।

No comments: