Breaking






Jan 26, 2023

सरयू डिग्री कालेज में गणतन्त्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

करनैलगंज/गोण्डा - गुरुवार को गणतंत्र दिवस और विद्या की देवी माँ सरस्वती पूजन के पावन अवसर पर सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में एक् भव्य् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने व संचालन स.प्राध्यापक मार्शल स्टालिन ने किया।महाविद्यालय के  प्राचार्य व महाविद्यालय के व्यस्थापक् अशोक सिंह  ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। आगे प्राचार्य ने कहा कि आज के दिन्  26 जनवरी सन्न 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था ,उसी उपलक्ष में भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है,गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था। सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है, हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती हैं लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है की, हम सभी भारतीय हैं सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया। और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहें है। इस अवसर पर ओ पी सिंह, त्रिपुरारी दुबे , पवन् कुमार मिश्र ,  सुरेन्द्र प्रताप् सिङ् , रविन्द्र सिंह, उमेश पाठक ,डॉ दीपक श्रीवास्तव एन सी सी, एन.एस.एस प्रभारी श्रीमती ममता मिश्रा व,विजय यादव , जगन्नाथ तिवारी,अमित सिंह,डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह,शिव कुमार मौर्य, स्वामी नाथ चौधरी, बृजेश सिंह ,राहुल श्रीवास्तव,अमरेश् मौर्य ,आशीष सिंह  व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।  एनसीसी , एनएसएस के छात्रों ने भी अपने विचार रखे। आदित्य श्रीवास्तव,अलका तिवारी, सिद्धार्थ, निवेदिता सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments: