Jan 26, 2023

गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व में किया गया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व में किया गया ध्वजारोहण

आर के मिश्रा की रिपोर्ट
परसपुर गोण्डा।।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परसपुर शाखा में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्मा कुमारी अनामिका बहिन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाने के उपरांत गणतंत्र दिवस विषय पर प्रकाश डाला।
    वहीं इस अवसर पर पंडित उदय भान मिश्रा, प्रतिनिधि चेयरमैन बाबू बासदेव सिंह, डा०अरून कुमार सिंह,ब्रह्मा कुमार प्रताप नारायण मिश्र,सभासद जगदीश सोनी, ब्रह्मा कुमार रामेन्द्र नारायण सिंह, ब्रह्मा कुमार कमला प्रसाद सिंह ने गणतंत्र दिवस का बहुत ही सुंदर ढंग से मार्मिक व्याख्यान करते हुए अपने अपने विचार रखे।
     जहां बह्मा कुमार राधेश्याम मिश्र, ब्रह्मा कुमार अनूप भाई, ब्रह्मा कुमार शकंर भाई , ब्रह्माकुमार ज्ञान चंद भाई , इंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मा कुमार हरिश्चंद्र सिंह,रमा माता , मिथलेश सिंह बहिन जी , सीता सिंह दादी जी"उमा माता, सुषमा माता, सुंदर पती माता, अमरावती माता, आशा बहिन जी,शीला बहिन जी , मन्ना बहिन जी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments: