Breaking







Jan 8, 2023

परसपुर पुलिस टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

परसपुर पुलिस टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत भौरीगंज रामबली पुरवा निवासी एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये। 
    उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना परसपुर के उपनिरीक्षक सुनील यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव एवं पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त जय शंकर शुक्ला पुत्र दीनानाथ शुक्ला निवासी ग्राम रामबली पुरवा मौजा भौरीगंज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments: