Breaking





Jan 30, 2023

दहेज हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम परना बगुलहा से दहेज हत्या की आरोपी अभियुक्ता जाफरून निशा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी रहीश पुत्र इस्माइल नि0 ग्राम करनपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा की लड़की को दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्ता
01. जाफरून निशा उर्फ सुईटा पत्नी मुलायम नि0 परना तकिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-48/23, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 चन्द्रशेखर प्रकाश सिंह मय टीम

No comments: