गोण्डा - जिले से एक अजीबोगरीब तरीके का मामला सामने आया है, जहां पैसे के लिए एक युवक ने खुद की किडनैपिंग की साजिश रच डाली । मामला खोड़ारे थानाक्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां 17 वर्षीय युवक ने खुद का अपहरण कराया और परिजन के पास लड़के के फोन से मैसेज आया।
मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तलाश शुरू की तो युवक की लोकेशन एक जगह खेत में 900 मीटर दूर मिली ।
पुलिस ने तत्परता पूर्वक 17 वर्षीय युवक को बरामद कर लिया। पूछताछ में किडनैपिंग की कहानी फिलहाल झूठी साबित हुई, अब पुलिस युवक और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment