Breaking







Jan 29, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ रमेश मौर्य गिरफ्तार




गोंडा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस द्वारा अभियुक्त रमेश मौर्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 475 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त का दिनांक 28.01.2023 को सोशल मीडिया में गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौडिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. रमेश मौर्य पुत्र अयोध्या प्रसाद मौर्य निवासी आर्य नगर छितौनी थाना कौड़िया जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-26/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 475 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय टीम।

No comments: