74 गणतंत्र दिवस पर क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया
![]() |
बहराइचl पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया । ज्ञातव्य हो कि कमलेश सिंह वर्तमान में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के रूप में पुलिस की सेवाएं दे रहे हैं। वही मुख्य आरक्षी विनय प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, अफजल खां को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान, जबकि आरक्षी रामनिवास व जीतेंद्र कुमार राव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया है। जितेंद्र कुमार राव का पुरस्कार मरणोपरांत उनकी पत्नी को दिया जाएगा। वही मुख्य आरक्षी सुदर्शन प्रसाद तिवारी को सराहनीय सेवा सम्मान, निरीक्षक राजनाथ सिंह को गोल्ड मेडल, जबकि उपनिरीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।
![]() |
No comments:
Post a Comment