Dec 11, 2022

रुधौली में जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने की बैठक

बस्ती ।  जिला के रुधौली नगर पंचायत में जीएसटी को लेकर कई दिनों से व्यापारियों में अफरा-तफरी मची हुई थी। इस पर रविवार को व्यापारी संगठनों की बैठक की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा सभी दुकानदारों को प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए अपील की गई।     

        उन्होंने कहा कि दुकानदार जीएसटी अधिकारियों से डरे नहीं उनका पूरा सपोर्ट करें। कोई भी जीएसटी अधिकारी छापेमारी नहीं करेगा और जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जीएसटी का कैम्प लगाकर व्यापारियों को जागरूक कर दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।   

दुकान खोलने की जताई सहमति
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की बातें सुनकर समर्थन किया और कई दिनों से बन्द हो रहे दुकान खोलने के लिए सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जिलाधिकारी को मोबाइल के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने की मांग की।   

यह लोग रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस मौके पर ओम नाथ सोनी, कृष्ण कुमार गुप्ता, महेंद्र तिवारी, रवि जायसवाल, सनी मोदनवाल, रवि सोनी, दुर्गेश सोनी, सुनील मौर्या, शुभम कसौधन, रत्नेश शर्मा, मोनू गौड़, रामभरोसे, मुन्नवार हुसैन, मजीद, विजय सोनी, मस्तराम यादव, नीरज कसौधन, संजय सोनी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।   


         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: